
सरकारी टेंडर के पैसे नहीं मिलने से नाराज था रोहित आर्य? जानें- कौन था बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी
AajTak
मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की मौत के बाद मामले में नया एंगल सामने आया है. पुणे के रहने वाले रोहित को शिक्षा विभाग के एक स्कूल प्रोजेक्ट का टेंडर मिला था, लेकिन भुगतान न होने से वो नाराज था. अब पुलिस जांच कर रही है कि क्या इसी विवाद से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.
मुंबई के पवई स्थित आर ए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई फायरिंग में रोहित को गोली लग गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रोहित आर्य मूल रूप से पुणे का रहने वाला था. उसे महाराष्ट्र के तत्कालीन शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग के एक स्कूल प्रोजेक्ट का टेंडर मिला था. हालांकि, रोहित का कहना था कि उसे इस प्रोजेक्ट का भुगतान अब तक नहीं किया गया, जिसके चलते वह आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में चल रहा था.
खुद को बताता था अन्याय का शिकार
इसी मुद्दे को लेकर उसने कई बार दीपक केसरकर के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किए थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल के महीनों में रोहित सोशल मीडिया पर सरकार और सिस्टम के खिलाफ बयान दे रहा था और खुद को अन्याय का शिकार बताता था.
महाराष्ट्र सरकार से नाराजगी
उसका दावा था कि 'माझी शाळा, सुंदर शाळा' योजना का असली कॉन्सेप्ट उसी ने तैयार किया था. यह विचार उसके द्वारा बनाई गई फिल्म 'लेट्स चेंज' से प्रेरित था, जिसे महाराष्ट्र सरकार ने 2022 में लागू किया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










