
सरकारी जमीन पर खड़ा कर दिया कमर्शियल सेंटर, शिवसेना विधायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
AajTak
मुंबई की विशेष अदालत के एक फैसले से कुर्ला की राजनीति में हलचल मच गई है, जहां शिवसेना विधायक मंगेश अनंत कुडालकर पर जनता की भलाई के लिए मिले फंड और सरकारी जमीन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं. कोर्ट ने माना कि MHADA की जिस जमीन को गार्डन और सार्वजनिक सुविधा के लिए आरक्षित किया गया था, वहां अनधिकृत रूप से हॉल और कमर्शियल सेंटर बनाए गए और उनसे अवैध वसूली की गई.
महाराष्ट्र के एक बड़े नेता का नाम भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया है. मुंबई की एक विशेष अदालत के एक फैसले ने कुर्ला की राजनीति में भूचाल ला दिया है. आरोप है कि जनता की भलाई के लिए मिलने वाले फंड का इस्तेमाल विधायक ने अपने निजी फायदे के लिए किया.
पब्लिक प्रॉपर्टी पर 'प्राइवेट' कब्जा
पूरा मामला कुर्ला विधानसभा का है, जहां शिवसेना विधायक मंगेश अनंत कुडालकर पर सरकारी जमीन का इस्तेमाल अपने निजी लाभ के लिए करने के गंभीर आरोप लगे हैं. शिकायतकर्ता रमेश सत्यन बोरवा ने कोर्ट के सामने ऐसे दस्तावेज पेश किए, जिन्होंने विधायक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आरोप है कि MHADA ने जिस जमीन को गार्डन और पब्लिक एमिनिटी के लिए सुरक्षित रखा था, वहां विधायक ने आलीशान हॉल और कमर्शियल सेंटर खड़ा कर दिया.
कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जज सत्यनारायण आर. नवंदर ने कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने माना कि म्हाडा के पत्रों से साफ है कि यह निर्माण पूरी तरह अनधिकृत है. विधायक ने अपने पद का दुरुपयोग कर सार्वजनिक धन को निजी फायदे वाले हॉल और दुकानों के निर्माण में झोंक दिया. इतना ही नहीं, इस सरकारी जमीन पर बने हॉल को किराए पर चढ़ाकर अवैध वसूली की जा रही है.
ACB को कड़ी कार्रवाई के आदेश

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









