
SIR से लेकर संगठनात्मक मजबूती... लखनऊ में BJP की अहम बैठक, नड्डा संग CM योगी और कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
AajTak
इस बैठक में विशेष जोर दिया गया कि संगठन और सरकार आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दफ्तर में जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं संग बैठक हुई. यह बैठक संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर हुई.
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि यह उनकी आखिरी बैठक है. उन्होंने पहली बैठक भी यूपी के पदाधिकारी के साथ की थी और बतौर अध्यक्ष यह एक तरीके से उनकी आखिरी बैठक है.
इस दौरान पदाधिकारी के साथ SIR का मुद्दा छाया रहा. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारी को फिर चेतावनी दी कि वह SIR में पिछड़ रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी नेता और समर्थक अपने समर्थक बीएलओ के बढ़-चढ़कर अपने वोट बनवा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा ने पूछा कि आखिर कहां एसआईआर में बीजेपी के लोगों को प्रॉब्लम आ रही है क्योंकि बिहार में तो एसआईआर ठीक से हुआ. इस बैठक में कई नेताओं ने ये भी कहा कि कई जगह सपा समर्थकों ने बीएलओ से सेटिंग करके अवैध और फर्जी लोगों का नाम भी वोटर लिस्ट में जुड़वा लिया है, हो सकता है इसमें अवैध घुसपैठिये भी हों.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बीजेपी संगठन के सभी बड़े अधिकारियों से एसआईआर पर दिन-रात एक-एक कर काम करने का आह्वान किया. यह भी कहा कि पार्टी के BLA समाजवादी पार्टी समर्थक बूथों पर नजर रखें और गड़बड़ी को तुरंत रिपोर्ट करें क्योंकि अगर SIR सही से नहीं हुआ तो बीजेपी को चुनाव में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान पंकज चौधरी ने अपनी सभी कार्यकर्ताओं से SIR में जुटने को कहा है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









