
समुद्र में सर्वे के पीछे चीन की चाल तो नहीं? दो पड़ोसी देशों से अनुमति मांगने पर भारत हुआ अलर्ट
AajTak
हिंद महासागर में एक और समुद्री सर्वे करने के लिए चीन ने श्रीलंका और मालदीव से वहां की बंदरगाहों पर अपने जहाज को डॉक करने की अनुमति मांगी है, जबकि भारत शुरुआत से ही समुद्र में चीन की इस हरकत का विरोध करता रहा है.
हिंद महासागर में धाक जमाने के लिए चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पहले समुद्री सर्वे में शामिल चीन का जहाज शि यान 6 हाल ही में श्रीलंका के तट पर सर्वे पूरा करने के बाद 2 दिसंबर को सिंगापुर पहुंचा है. इसी बीच चीन ने श्रीलंका और मालदीव से एक और समुद्री सर्वे करने के लिए अपने जहाज को वहां के बंदरगाहों पर डॉक करने की अनुमति मांगी है. जबकि भारत पहले ही श्रीलंका और मालदीव के सामने इस पर आपत्ति जता चुका है.
रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जनवरी 2024 से मई 2024 के अंत तक दक्षिण हिंद महासागर में सर्वे करने के लिए चीन ने श्रीलंका और मालदीव से वहां की बंदरगाहों पर अपने जहाज डॉक करने और गहरे पानी में सर्वे करने की अनुमित मांगी है. समुद्र में चीन की इस हरकत का भारत शुरुआत से ही विरोध करता रहा है. 2 दिसंबर को ही चीनी सर्वे जहाज शि यान 6 ने अपना पहला सर्वे पूरा किया है.
आधुनिक तकनीकों से लैस है चीन का यह जहाज
अगामी सर्वे के लिए चीन जियांग यांग होंग 03 (Xiang Yang Hong 03) जहाज का इस्तेमाल करेगा, जो फिलहाल दक्षिण चीन सागर में जियामेन तट से दूर मौजूद है. श्रीलंका और मालदीव से अनुमति मिलने के बाद यह जहाज मलक्का के रास्ते श्रीलंका और मालदीव के तटों तक पहुंचेगा. भारत पहले भी श्रीलंका और मालदीव के सामने इस पर आपत्ति जता चुका है. भारत ने श्रीलंका और मालदीव से चीनी जहाज को भविष्य के सैन्य अभियानों के लिए हिंद महासागर में अनुमति नहीं देने के लिए कहा है.
2016 में बने जियांग यांग होंग-03 नवीनतम सर्वेक्षण और निगरानी तकनीकों से लैस जहाज है. इस जहाज का वजन 4813 टन बताया जा रहा है. पिछली बार भारत के विरोध के बावजूद श्रालंका ने चीनी जहाज शि यान 6 को सर्वे की अनुमति दी थी. 25 अक्टूबर 2023 को कोलंबो बंदरगाह पर डॉक करने से पहले चीनी जहाज शि यान 6 को चेन्नई से 500 समुद्री मील दूर भी देखा गया था. श्रीलंकाई EEZ और दक्षिण हिंद महासागर में सर्वे करने के बाद 20 नवंबर को यह पोत मलक्का जलडमरूमध्य से बाहर निकला था.
भारत क्यों है चिंतित?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







