
'सब उनके साथ खड़े हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बताया फिल्म इंडस्ट्री कर रही है मदद
ABP News
Rajpal Yadav wife: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं, जिसके बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं. अब राजपाल की पत्नी राधा ने इन सभी का शुक्रिया अदा किया है.
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं. एक्टर ने खुद ही कर्ज ना चुका पाने के चलते सरेंडर कर दिया है. इसी के बाद से एक्टर खूब सुर्खियों में हैं. राजपाल ने जेल जाने से पहले एक इमोशनल स्टेटमेंट दिया था, जिसके बाद इंडस्ट्री से भी उन्हें सहायता मिलना शुरू हो गई है. बड़े- छोटे सभी सेलेब्स एक्टर की मदद के लिए सामने आ रहे हैं. इसी बीच अब सरेंडर के बाद पहली बार राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने बयान दिया है. जिसमें उन्होंने मदद करने वालों को शुक्रिया कहा है.
क्या बोलीं राधा यादव?न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राधा यादव ने उन सभी सेलेब्स की धन्यवाद कहा है जिन्होंने इस विपरीत परिस्थिति में उनका साथ दिया है. राधा ने कहा, 'सबसे उनका साथ दिया है. इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है. जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबका बहुत- बहुत शुक्रिया.'
A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












