
सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका, चौंकाने वाला खुलासा
ABP News
B-21 Bomber: अमेरिकी थिंकटैंक मिशेल इंस्टीट्यूट की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अमेरिकी वायुसेना को चीन से कमजोर दिखाया गया है. अमेरिका को सबसे खतरनाक B-21 बॉम्बर बढ़ाने की जरूरत है.
अमेरिकी वायुसेना को चीन की बढ़ती सैन्य ताकत का मुकाबला करने के लिए कम से कम 200 नए B-21 Raider स्टेल्थ बॉम्बर बनाने की सख्त जरूरत है. यह मांग एक नई रिपोर्ट में की गई है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि मौजूदा संख्या बहुत कम है और चीन के साथ संभावित युद्ध, खासकर ताइवान पर हमले के मामले में अमेरिका की जीत के लिए बड़ी संख्या में एडवांस्ड बॉम्बर जरूरी हैं.
अमेरिकी थिंकटैंक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
अमेरिकी समर्थित थिंकटैंक मिशेल इंस्टीट्यूट फॉर एयरोस्पेस स्टडीज की रिपोर्ट स्ट्रैटजिक ‘अटैक: मेनटेनिंग द एअर फोर्य कैपेसिटी टू डिनाय एनेमी सैंक्चुअरीज’ रिपोर्ट 9 फरवरी 2026 को जारी हुई, जिसे रिटायर्ड कर्नल मार्क ए. गुनजिंगर (USAF) और हीदर आर. पेनी ने लिखी है. इसमें मुख्य पॉइंट्स:
लंबी दूरी के मिशन के लिए बना B-21 बॉम्बर













