
'सपनों के सौदागरों' पर नकेल, अब नहीं चलेगी कोचिंग सेंटर्स की मनमानी, 10 पॉइंट्स में समझें सरकार की नई गाइडलाइन
AajTak
भ्रम फैलाने वाले विज्ञापन देकर स्टूडेंट्स को फंसाने वाले कोचिंग सेंटर्स पर सरकार ने नकेल कसने की शुरुआत कर दी है. केंद्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने कोचिंग सेंटर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. अगर कोई भी कोचिंग सेंटर इनका पालन करने से इनकार करता है तो उस पर पचास लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
कोचिंग सेंटर्स के चमकते होर्डिंग और बड़े-बड़े इश्तेहार देखकर हर साल हजारों स्टूडेंट्स छोटे शहरों से बड़े शहरों में पलायन करते हैं. यहां उनसे मोटी फीस ली जाती है. सफलता के झूठे-सच्चे सपने दिखाए जाते हैं. बच्चों के सपने पूरे करने के लिए किसी के मां-बाप जमीन बेच देते हैं तो किसी के कर्जा लेकर उन्हें भेजते हैं. लेकिन साल बीतने के बाद ज्यादातर छात्रों के हाथ निराशा ही लगती है.
भ्रामक विज्ञापन देने वाले ऐसे कोचिंग सेंटर्स पर सरकार ने नकेल कसने की शुरुआत कर दी है. केंद्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने कोचिंग सेंटर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. अगर कोई भी कोचिंग सेंटर इनका पालन करने से इनकार करता है तो उस पर पचास लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
उपभोक्त मंत्रालय की सचिव निधि खरे के मुताबिक ये फैसला छात्रों के हित में लिया गया है. दरअसल, कोचिंग सेंटर जो विज्ञापन देते हैं, उसमें सुविधाओं के साथ-साथ फैकल्टी से जुड़ी जानकारियां साफतौर पर नहीं देते. ऐसे कोचिंग सेंटर्स पर अब 10 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो विज्ञापन जारी करने का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा.
क्या है सरकार की नई गाइडलाइन?
1. सबसे पहले तो कोचिंग सेंटर की परिभाषा स्पष्ट की गई है. नियम के तहत कोचिंग सेंटर का मतलब ऐसे सेंटर से होगा, जिसमें 50 छात्र तो पढ़ते ही हों और इस पर एक या उससे ज्यादा लोग प्रशासन करते हैं.
2. कोचिंग का अर्थ है, अकादमिक सपोर्ट, शिक्षा संबंधित गाइडेंस, स्टडी प्रोग्राम, ट्यूशन या इससे जुड़ा हुआ कोई भी काम.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









