
'सनी' के किरदार में शाहिद कपूर की वापसी, राज एंड डीके संग शुरू की 'फर्जी 2' की शूटिंग
ABP News
Farzi 2 Shooting Begins: पॉपुलर वेब सीरीज 'फर्जी' एक बार फिर दूसरे सीजन के साथ लौट रही है. हाल ही में शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया कि इसके दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है.
साल 2023 की सुपरहिट वेब सीरीज फर्जी के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है. एक्टर शाहिद कपूर ने ऑफिशियली 'फर्जी 2' की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी. इस फोटो में शाहिद कपूर, राज निदिमोरू और कृष्णा डीके यानी राज एंड डीके के साथ नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह अपडेट सामने आया, सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई.
शुरू हुई फर्जी 2 की शूटिंग
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, उसमें वह सेट पर राज एंड डीके के साथ दिखाई दे रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'फर्जी 2 डे 1... बैक एट इट!' इसका मतलब हैं कि यह 'फर्जी 2' की शूटिंग का पहला दिन है. इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस में उत्साह बढ़ गया. वहीं सीरीज के मेकर्स राज एंड डीके ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस प्रोजेक्ट की ओर इशारा किया. उन्होंने करेंसी नोटों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'राउंड 2 इन प्रोग्रेस.' इससे साफ हो गया कि 'फर्जी' का दूसरा सीजन अब बनना शुरू हो चुका है. लंबे समय से फैंस इस सीजन का इंतजार कर रहे थे और अब शूटिंग शुरू होने की खबर ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












