
सत्तापक्ष का एक विधायक असहाय...SDM के पैर पड़ते नजर आए BJP MLA उमाकांत शर्मा, सामने आई ये वजह
AajTak
मध्य प्रदेश की सत्ता में पिछले करीब 20 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी का एक विधायक पानी की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा. लंबे समय से समाधान न होने के कारण उन्होंने एसडीएम के पैर छूकर निवेदन किया.
अपनी चर्चित कार्यशैली और अजब गजब बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा का एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ है. मध्य प्रदेश के सत्तारूढ़ दल के विधायक शर्मा इस बार एसडीएम के पैर छूते नजर आए.
विदिशा जिले की सिरोंज सीट से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा नगर में जल संकट को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के संग एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे. भाजपा विधायक का आरोप है कि 30 से 40 बार जल संकट को लेकर प्रशासन से निवेदन कर चुके हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
इसी मुद्दे को हल करवाने को लेकर भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी के हाथ जोड़कर और पैर छूकर निवेदन किया. विधायक बोलने लगे कि जनता बहुत दुखी है साहब. प्यासी मर रही है. किसी को पता ही नहीं है कि पानी कब तक आएगा. हालांकि, एक जनप्रतिनिधि को पैरों में देखकर एसडीएम भी असहज हो गए और उन्होंने तुरंत विधायक को ऐसा करने से मना किया. देखें Video:-
विधायक का आरोप है कि पूरे देश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक नल से जल पहुंचने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2024 तक था. केंद्र सरकार ने जरूरत से ज्यादा बजट भी विभाग को भेजा था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण पानी गरीबों तक नहीं पहुंच सका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












