
'सड़कों पर लाखों कारों से महाविनाश...', पेजर ब्लास्ट से अमेरिका तक डरा, चीन पर लगाया ये बैन
AajTak
लेबनान में पेजर ब्लास्ट ने दुनिया को युद्ध के एक नए पैंतरे के बारे को लेकर डरा दिया है. अब खतरा इतना बढ़ गया है कि दूसरी जगहों पर भी इस तरह का इलेक्ट्रॉनिक युद्ध देखने को मिल सकता है. अमेरिका की सड़कों पर दौड़ने वाली कारों में बहुत सी कारें या फिर उनमें लगे सामान चीन से खरीदे गए हैं. इसे लेकर अमेरिका और अधिक सतर्क हो गया है.
लेबनान में पेजर बम विस्फोट और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट ने तकनीक के खतरनाक इस्तेमाल को लेकर पूरी दुनिया में घबराहट पैदा कर दी है. इजरायल विरोधी लेबनानी समूह हिज्बुल्लाह के लड़ाकों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों में दर्जनों लोग मारे गए और हजारों घायल हुए. इस हमले के बाद अमेरिका भी सतर्क हो गया है. अमेरिकी वाणिज्य विभाग सुरक्षा चिंताओं के कारण देश में चल रही गाड़ियों में चीनी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है.
सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को अमेरिका की इस चिंता की जानकारी दी. अमेरिका के वाणिज्य सचिव जीना रेमोंडो ने कहा, 'आप कल्पना कर सकते हैं जब सड़कों पर लाखों कारें चल रही हों और अचानक से उनके सॉफ्टवेयर को निष्क्रिय कर दिया जाए तो कितना बड़ा महाविनाश होगा.'
सूत्रों ने बताया कि अगर अमेरिका चीन के खिलाफ यह कदम उठाता है तो चीन से ऑटोमैटिक ड्राइविंग सिस्टम सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर वाली गाड़ियों के आयात और ब्रिकी पर प्रतिबंध लग जाएगा.
अमेरिका की सड़कों पर चलने वाली लगभग सभी गाड़ियों को कनेक्टेड माना जाता है. कनेक्टेड गाड़ियों में ऑनबोर्ड नेटवर्क हार्डवेयर होता है जिससे इंटरनेट का एक्सेस मिलता है. इससे गाड़ी के अंदर और बाहर दोनों जगह डिवाइस के साथ डेटा शेयर कर सकते हैं.
नवंबर में अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने इस बात को लेकर चिंता जताई थी कि अमेरिका में गाड़ियों की टेस्टिंग के समय चीनी ऑटो और टेक कंपनियां संवेदनशील डेटा लेती हैं और उसे भविष्य के लिए संभालकर रख सकती हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फरवरी में चीन से खरीदी जाने वाली गाड़ियों के सुरक्षा रिस्क की जांच के आदेश दिए थे.
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट में चीनी स्पाइवेयर को लेकर दी गई चेतावनी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









