
सड़कें-रेल की पटरियां-घर-दुकान सब पानी के अंदर... मुंबई में भारी बारिश का कहर, थमी लोकल की रफ्तार
AajTak
मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. भारी बारिश के कारण एक तरफ जहां सड़कें दरियां बन गई हैं तो वहीं लोकल रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं.
मुंबई में बीती रात से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया है. हिंदमाता, सायन, गांधी मार्किट, कुर्ला, सभी जगहों पर सड़कें दरिया बन गई हैं. गाड़ियां जहां-तहां रुकी हुई हैं. रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है. मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेनें ठप हैं. भारी बारिश के कारण मुंबई में आज (सोमवार), 8 जुलाई को स्कूल बंद हैं.
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भी भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं.भारी बारिश के कारण लोकल रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं. बता दें कि ठाणे, पालघर और रायगढ़ और आस-पास के लोगों के लिए मुंबई लोकल ट्रेनों को मुंबईकरों की लाइफलाइन माना जाता है.
भारी बारिश के कारण ट्रेनें प्रभावित वसई रोड और खडवली खंड के बीच जलभराव के कारण ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों का डायवर्ट भी किया गया है. -ट्रेन नंबर 20705 J - CSMT वंदे भारत एक्सप्रेस को IGP पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. -ट्रेन नंबर 20706 CSMT - J वंदे भारत एक्सप्रेस को IGP से शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया.
इन ट्रेनों को बई डायवर्ट किया गया -ट्रेन नंबर 12534 CSMT - LJN पुष्पक एक्सप्रेस -ट्रेन नंबर 12519 LTT - AGTL एक्सप्रेस -ट्रेन नंबर 12336 LTT - BGP एक्सप्रेस

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









