
सऊदी अरब बनाएगा 'लाइन सिटी', 170 KM लंबे शहर में नहीं चलेंगी निजी कारें
AajTak
सऊदी अरब एक ऐसा शहर बसाने की सोच रहा है, जहां निजी कारें नहीं चलेंगी. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस शहर को बनाने का ऐलान किया है. कुछ ही महीने में इस शहर के निर्माण का काम शुरू होगा. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2017 में निओम प्रोजेक्ट (Neom Project) का ऐलान किया था.
सऊदी अरब एक ऐसा शहर बसाने की तैयारी कर रहा है, जहां निजी कारें नहीं चलेंगी. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस शहर को बनाने का ऐलान किया है. कुछ ही महीने में इस शहर के निर्माण का काम शुरू होगा. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2017 में निओम प्रोजेक्ट (Neom Project) का ऐलान किया था. (फोटोःगेटी) सऊदी अरब का ये नया शहर करीब 170 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला होगा. इसका नाम द लाइन (The Line) होगा. यह सऊदी अरब के निओम प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यह शहर लाल सागर (Red Sea) के तट पर बनाया जाएगा. सऊदी अरब निओम प्रोजेक्ट पर 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 36.32 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. (फोटोःगेटी) नए शहर में लोग पैदल चलेंगे. निजी कारों का उपयोग प्रतिबंधित होगा. यहां सिर्फ सार्वजनिक वाहनों का उपयोग ही किया जाएगा. यह प्रकृति के किनारे होगा. नए शहर में करीब 10 लाख लोग रहेंगे. 2030 तक इस शहर से 3 लाख 80 हजार रोजगार भी पैदा होंगे. शहर की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर 100 से 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 7.26 लाख करोड़ से 14.53 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी. (फोटोःगेटी)More Related News













