
संभल में पुलिस पर गोली चलाने वाले की तस्वीर आई सामने, CCTV तोड़ते उपद्रवी भी कैमरे में कैद
AajTak
संभल जिले में गोलीबारी की घटना की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे तोड़ते नजर आए. पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है. स्थानीय प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो हिंसा भड़की, और उसमें जिस तरह से 4 लोगों की मौत हो गई, अब इस पर सियासत धधक रही है. एक तरफ विपक्ष का दावा है कि यूपी पुलिस ने ही गोली चलाई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि गोली देसी तमंचे से चली है और सटाकर यानी पॉइंट ब्लैंक से गोली मारी गई है. यूपी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दे रही है. लेकिन पुलिस और नेताओं की इस बहस में, अब नया एंगल आया है. कारण, समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे दावा कर रहे हैं कि पुलिस दो तरह के हथियार रखती है.
उन्होंने कहा कि पुलिस कभी अपनी करनी को देखती है. आजकल ये प्रवृत्ति चल गई है, पुलिस दो असलाह रखती है. एक वो असलाह रखती है जो गैरकानूनी है और एक सरकारी है. तो जहां गोली चलाना होता है, बहुत कम अवसर पर सरकारी से चलाते हैं, जो दूसरे तरह का असलाह रखते हैं, उसी से गोली चलाते हैं.
इस बीच गोली चलाने वाले आरोपी की तस्वीर भी सामने आ गई है. काले कपड़े में एक युवक हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग करता नजर आ रहा है. मफलर से उसने अपना मुंह ढका हुआ है. पुलिस तस्वीर के आधार पर आरोपी की पहचान में जुट गई है. इसके अलावा कई और वीडियो भी पुलिस को मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की पड़ताल जारी है. पुलिस का दावा है कि इन्हीं आरोपियों की गोली से चार लोगों की मौत हुई है. CCTV तोड़ते उपद्रवी भी कैमरे में कैद हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
विपक्ष पुलिस पर लगा रहा गोली चलाने का आरोप
अब भी सवाल यही है कि संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान ऐसा क्या हुआ कि इतनी भयंकर हिंसा भड़क गई. और सवाल ये भी है संभल में जिन 4 लोगों की मौत हुई, उन्हें गोली किसने मारी? हालांकि पुलिस अपने दावा पर अडिग है. लेकिन विपक्ष यूपी पुलिस की देसी तमंचे वाली थ्योरी पर बिल्कुल भी यकीन करने को तैयार नहीं है. वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तो सीधे यूपी पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि पुलिस के गोली चलाते हुए फुटेज आ गए हैं. ये दुखद है कि जो सब दिखाई दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि ये आदमी कौन थे जो भड़काने की बात कह रहे हैं, मुझे तो लगता है कि पुलिस ही सिविल ड्रेस में आई थी. वहां झगड़ा पुलिस बनाम मुसलमान हो रहा है.
FIR में सांसद और विधायक के बेटे पर गंभीर आरोप

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





