
संभल कर करें Android स्मार्टफोन अपडेट, फोन हो सकता है हैक
AajTak
Android यूजर्स के लिए एक बार फिर मैलवेयर अटैक का खतरा बढ़ गया है. इस बार हैकर्स फेक सिस्टम अपडेट के जरिए यूजर्स के डिवाइस को टारगेट कर रहे हैं. सिक्योरिटी रिसर्च फर्म Zimperium ने इसका खुलासा किया है.
Android यूजर्स के लिए एक बार फिर मैलवेयर अटैक का खतरा बढ़ गया है. इस बार फेक सिस्टम अपेडट के जरिए Android यूजर्स को फंसाने की कोशिशें की जा रही हैं. Android यूजर्स सिस्टम अपडेट समझ कर मैलवेयर को अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर लेते हैं. इसके बाद इस मैलवेयर को यूजर्स के कई डेटा का ऐक्सेस मिल जाता है. इन डेटा में WhatsApp और Telegram के कंटेंट भी शामिल हैं. इसके अलावे आपके ब्राउजर के बुकमार्क, गैलरी के इमेज वैगरह का ऐक्सेस भी मैलवेयर तक पहुंच जाता है. सिक्योरिटी रिसर्च फर्म Zimperium के मुताबिक Android यूजर्स को इस मैलवेयर को इंस्टॉल करने के लिए सिस्टम नोटिफिकेशन मिलता है. ये सिस्टम नोटिफिकेशन ओरिजनल नोटिफिकेशन से काफी मिलता-जुलता होता है. इस वजह से यूजर्स धोखा खा जाते हैं. इसे इंस्टॉल करते ही यूजर के डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है.More Related News













