
संडे का इतना खौफ... इधर-उधर भागती रही सूचना, एक हफ्ते में दूसरी बार पहुंची गोवा और बन गई 'कातिल मां'
AajTak
बेंगलुरु में एआई कंपनी की सीईओ सूचना सेठ नए साल पर गोवा पहुंची थी. वहां पांच दिन रुकी और वापस बेंगलुरु लौट आई थी. उसके बाद 6 जनवरी को वो फिर बेटे के साथ गोवा गई और वहां सोल बनयान ग्रैंड होटल में चेक इन किया था.
Goa Murder Case: गोवा के होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार AI कंपनी की CEO सूचना सेठ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को गोवा पुलिस ने सूचना को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद पुलिस को 5 दिन की और रिमांड मिल गई है. अब सूचना सेठ 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड में रहेगी. इस बीच, सामने आया कि सूचना सेठ के सिर पर 'संडे' का खौफ सवार हो गया था. वो प्रत्येक रविवार को पति की बेटे से मुलाकात नहीं करवाना चाहती थी, इसलिए इधर से इधर भाग रही थी. यही वजह है कि सूचना सेठ अपने बेटे को लेकर एक हफ्ते में दो बार गोवा पहुंची और दोनों बार रविवार की मुलाकात कराने से बचने के लिए टूर किया.
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सूचना सेठ अपने बेटे की हत्या से एक हफ्ते पहले भी कर्नाटक से गोवा आई थी. वो गोवा में पांच दिन तक फाइव स्टार होटल में रुकी थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना सेठ नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर 2023 (रविवार) पर गोवा आई थी और यहां 5 दिन तक ठहरी रही. उसके साथ चार साल का बेटा भी था. यहां घूमने के बाद 4 जनवरी (गुरुवार) को वो बेटे के साथ बेंगलुरु लौट गई थी.
10 जनवरी तक के लिए बुक किया था कमरा
एफआईआर के मुताबिक, गोवा से लौटने के बाद सूचना सेठ दो दिन तक बेंगलुरु में रही. इस बीच अचानक उसने फिर गोवा जाने का प्लान बनाया और 6 जनवरी (शनिवार) को गोवा लौट आई. उसने उत्तरी गोवा के कैंडोलिम इलाके में स्थित सोल बनयान ग्रैंड होटल में कमरा नंबर 404 में चेक इन किया था. जब होटल में एंट्री की, तब बेटा भी उसके साथ था. सूचना ने इस होटल की बुकिंग पहले से ही 10 जनवरी तक करवा रखी थी. रिसेप्शन पर उसने अपना आईडी कार्ड भी दिया. लेकिन 7 जनवरी (रविवार) की रात करीब 9.10 बजे सूचना ने होटल के कर्मचारियों से कहा कि वो 'जरूरी काम' से बेंगलुरु जा रही है, इसलिए जल्दी चेक आउट करना चाहती है.
'होटल से बुक करवाई कैब'
सूचना ने 8 जनवरी (सोमवार) की रात करीब 10 बजे होटल के रिसेप्शन पर फोन किया और बेंगलुरु जाने के लिए एक कैब बुक कराने के लिए रिक्वेस्ट किया. हालांकि, होटल के ट्रैवल डेस्क को सूचना की ये बात बड़ी अजीब लगती है. ट्रैवल डेस्क पर मौजूद शख्स सूचना को मशवरा देता है कि कैब से बेंगलुरु जाने की बजाय फ्लाइट से जाना कहीं ज्यादा सस्ता पड़ेगा और वक्त भी बचेगा. लेकिन, सूचना ने कैब से ही बेंगलुरु जाने की बात दोहराई और उसी वक्त एक कैब बुक करने के लिए कहा. सूचना ने ट्रैवल डेस्क से यह भी कहा कि पैसे की चिंता ना करें. जो भी किराया होगा, वो दे देंगी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








