शिक्षा मंत्रालय की अपील: मई में होने वाले सभी ऑनलाइन एग्जाम स्थगित हों
AajTak
कोविड-19 की दूसरी लहर से पूरा देश बेहाल है. इस माहौल को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने मई 2021 के महीने में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने की अपील की है.
कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते शिक्षा मंत्रालय ने मई 2021 में निर्धारित सभी ऑफ़लाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया है. इसके लिए केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों के सभी प्रमुखों को संबोधित एक पत्र लिखा गया है. उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने संस्थानों से आग्रह किया है कि वे मई, 2021 के महीने में होने वाली सभी ऑफ़लाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दें. ऑनलाइन परीक्षाएं आदि हालांकि जारी रह सकती हैं. पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्णय की समीक्षा जून 2021 के पहले सप्ताह में की जाएगी. इसी आधार पर परीक्षाओं पर विचार किया जाएगा.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











