
श्री ननकाना साहिब में अल्पसंख्यक परिवार पर हमला, सिखों को मारा और पगड़ी को उतार फेंका
AajTak
पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब में मुस्लिम हमलावरों ने एक सिख परिवार पर हमला किया, उन्हें पीटा और उनकी पगड़ी भी जमीन पर फेंक दी. बता दें कि यह घटना 21 जनवरी को हुई, जब ननकाना साहिब के मुसलमानों के एक समूह ने पट्टी साहिब गुरुद्वारे के पास उनके पड़ोसी सिख परिवार पर हमला किया.
पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब में सिख परिवार पर हमले का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि श्री ननकाना साहिब में कुछ असामाजित तत्वों ने एक सिख परिवार पर हमला किया. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई.
जानकारी के मुताबिक ननकाना साहिब में मुस्लिम हमलावरों ने एक सिख परिवार पर हमला किया, उन्हें पीटा और उनकी पगड़ी भी जमीन पर फेंक दी. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की इस चौंकाने वाली घटना ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
पड़ोसी से था विवाद
बता दें कि यह घटना 21 जनवरी को हुई, जब ननकाना साहिब के मुसलमानों के एक समूह ने पट्टी साहिब गुरुद्वारे के पास उनके पड़ोसी सिख परिवार पर हमला किया. दरअसल सिख परिवार ने उन हमलावरों में से एक मुस्लिम शख्स पर आपत्ति जताई थी, क्योंकि वो उनके घर के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था. इससे सिख परिवार के घर का गेट अटक रहा था.
सिखों की पगड़ी फाड़ी
इस हमले में भाई हरवंदर सिंह और सतिंदर सिंह को रमजान गोगी, आसिफ नन्ना, खोर शाही, सलमान, इकबाल, अनवर, सैदी बीबी और जुबादा जैदी ने बुरी तरह पीटा और उनकी पगड़ी फाड़ दी. ननकाना साहिब सिख समुदाय के लगातार और निरंतर प्रयासों के बाद, अनिच्छा से पुलिस द्वारा सांप्रदायिक धारा 452, 354, 148 और 149 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






