
श्रीलंका: 9 मई, 9 जून, 9 जुलाई... इस्तीफे से लेकर आवास पर हमले तक... क्या राजपक्षे परिवार के लिए 9 नंबर अभिशाप है?
AajTak
Sri Lanka Crisis: 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. श्रीलंका में राजपक्षे परिवार के कई सदस्य सत्ता में रहे हैं. अब हालात ऐसे हैं कि महिंदा राजपक्षे समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं, गोटबाया राजपक्षे ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने की बात कही है.
श्रीलंका की राजनीति में लंबे समय से मौजूद राजपक्षे परिवार के सदस्यों ने एक-एक कर इस्तीफा दे दिया. सबसे पहले 9 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दिया. इसके एक महीने बाद 9 जून को तत्कालीन वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया. फिर एक महीने बाद यानी 9 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर हमला कर दिया. ऐसे में सवाल ये कि क्या राजपक्षे परिवार के लिए 9 नंबर अभिशाप है?
श्रीलंका की सत्ता के शिखर पर दशकों से राजपक्षे परिवार का राज है. राजपक्षे परिवार के तीन भाई कुछ महीने पहले तक श्रीलंका की सत्ता पर राज कर रहे थे. राजपक्षे परिवार पर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है.
राजपक्षे परिवार ने ऐसे शुरू की थी अपनी राजनीति
कहा जाता है कि राजपक्षे परिवार में सियासत की शुरुआत 1930 के दशक में हुई. राजपक्षे परिवार के डॉन डेविड राजपक्षे सबसे पहले सरपंच चुने गए. डेविड राजपक्षे के बेटे डॉन मैथ्यू राजपक्षे 1936 में हंबनटोटा जिला परिषद चुने गए. डॉन मैथ्यू की मौत के बाद उनके भाई डॉन एल्विन 1945 में हुए उपचुनाव में निर्विरोध जीते.
1947 में संसदीय चुनाव में राजपक्षे परिवार के डॉन एल्विन बेलिएट्टा से सांसद चुने गए. डॉन एल्विन की 9 संतानें (छह लड़के और तीन लड़कियां) थीं. इसमें सबसे बड़े थे चामल, दूसरे नंबर पर महिंदा, फिर जयंती, टुडोर, गोटबाया, बासिल, प्रीति, डुडले और गांधीनी.
एल्विन की मौत के बाद उनके बेटे महिंदा राजपक्षे ने राजनीति शुरू की. साल 2005 में महिंदा राजपक्षे देश के राष्ट्रपति चुने गए. इसके बाद राजपक्षे परिवार के लोग सत्ता के महत्पपूर्ण पदों पर काबिज हो गए. महिंदा राजपक्षे ने अपने छोटे भाई और तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को डिफेंस सेक्रेट्री नियुक्त कर दिया. उन्होंने अपने एक और छोटे भाई बासिल राजपक्षे को राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







