
श्रीलंका-पाकिस्तान मैच में बवाल... वाइड ना मिलने पर अंपायर से भिड़े सनथ जयसूर्या
AajTak
मुकाबले की आखिरी गेंद को अंपायर ने वाइड नहीं करार दिया, जिसके बाद श्रीलंका कोच सनथ जयसूर्या का गुस्सा फूट पड़ा. यदि वो बॉल वाइड करार दी जाती तो श्रीलंका मुकाबले को अपने नाम कर सकता है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शनिवार (28 फरवरी) को रोमांचक मुकाबला खेला गया. पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए सुपर-8 के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए वो 6 विकेट पर 207 रन ही बना सका.
इस मैच का अंत जिस तरह से हुआ, वो विवादों में घिर गया. आखिरी दो गेंदों को वाइड ना दिए जाने के फैसले के चलते श्रीलंका की जीत की उम्मीद अधूरी रह गईं. श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन बनाने थे. शाहीन आफरीदी के उस ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने शुरुआती चार गेंदों पर 22 रन (4,6,6,6) बना दिए थे. यानी अब 2 गेंदों में सिर्फ 6 रन चाहिए थे. स्टेडियम में मौजूद दर्शक जोश में थे और पाकिस्तानी टीम दबाव में आ चुकी थी.
ओवर की पांचवीं गेंद शाहीन आफरीदी ने ऑफ साइड की ओर लो फुल टॉस फेंकी. दासुन शनाका ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन गेंद से संपर्क नहीं हो सका. उन्होंने तुरंत वाइड की अपील की, लेकिन अंपायर रॉड टकर ने इसे वाइड नहीं दिया. आखिरी गेंद भी लगभग उसी लाइन पर डाली गई.
दासुन शानाका ने आखिरी गेंद को छोड़ दिया, उन्हें उम्मीद थी कि इस बार वाइड मिलेगा, लेकिन अंपायर ने फिर से हाथ नहीं फैलाया. रिप्ले में साफ दिखा कि आखिरी गेंद वाइड थी, ऐसे में अंपायर यहां चूक गए. इसके साथ ही पाकिस्तान ने जीत का जश्न मनाया, जबकि श्रीलंका खेमे में नाराजगी साफ दिखी.
मैच के बाद श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या तुरंत अंपायर रॉड टकर के पास पहुंचे और आखिरी गेंद को वाइड ना दिए जाने को लेकर सवाल किए. बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखकर जयसूर्या निराशा में सिर हिलाते नजर आए. वहीं, दासुन शनाका ने आंखें बंद कर निराशा जाहिर की, लेकिन इसके बाद उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया. शनाका ने 8 छक्के और दो चौके की मदद से 31 गेंदों पर नबााद 76 रन बनाए.
पाकिस्तानी टीम जीत के बावजूद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. पाकिस्तानी टीम यदि श्रीलंका को 147 रनों के स्कोर तक रोक लेती, तो ही वो अंतिम-चार में पहुंचती. ग्रुप-2 से न्यूजीलैंड ने बेहतर नेट रनरेट के कारण सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. इंग्लैंड पहले ही इस ग्रुप से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








