
दुबई में मैच के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, भारतीय प्लेयर्स ने नकवी के हाथ मेडल लेने से किया इनकार, VIDEO
AajTak
U19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान की बड़ी जीत के बाद PCB चेयरमैन और ACC प्रमुख मोहसिन नक़वी को भारतीय टीम ने मंच साझा न कर नजरअंदाज़ किया. भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे मेडल नहीं लिए और अलग अधिकारी से सम्मान प्राप्त किया. यह घटना पहले से चले आ रहे एशिया कप विवाद की पृष्ठभूमि में एक और अहम घटनाक्रम के रूप में सामने आई.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी को रविवार को खेले गए U19 एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद भारतीय टीम की ओर से नजरअंदाज़ किया गया. दुबई में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया.
नकवी के मंच पर नहीं गए भारतीय प्लेयर्स
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मोहसिन नक़वी ने पाकिस्तान टीम को ट्रॉफी सौंपी और सपोर्ट स्टाफ के साथ खिलाड़ियों के साथ जश्न की तस्वीरें भी खिंचवाईं. हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने मंच साझा करने से इनकार कर दिया और मुख्य मंच से अलग जाकर एक अन्य अधिकारी से अपने मेडल प्राप्त किए, जहां नक़वी मौजूद नहीं थे.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिखाया जूता, मैदान पर हुई तीखी बहस, VIDEO
फाइनल में पाकिस्तान का दबदबा
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 347 रन बनाए. इस विशाल स्कोर की नींव ओपनर समीर मिन्हास ने रखी, जिन्होंने 172 रनों की शानदार पारी खेली.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











