
करोड़ों का बोझ... IPL 2026 से पहले 2025 की कहानी, कैमरन ग्रीन-मथीशा पथिराना के लिए 'वॉर्निंग'
AajTak
IPL 2026 ऑक्शन के सितारे- कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा... के सामने बड़ी चुनौती है- करोड़ों की कीमत का दबाव झेलते हुए मैदान पर खुद को साबित करना. इतिहास बार-बार यह सिखाता है कि नीलामी की जीत मैदान पर अपने आप नहीं जीतती...
आईपीएल की नीलामी अब सिर्फ खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त नहीं रह गई है, बल्कि यह फ्रेंचाइजियों की सोच, जोखिम लेने की हिम्मत और भविष्य की रणनीति का आईना बन चुकी है. 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुई IPL 2026 मिनी ऑक्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों की बोली जितनी सुर्खियां बटोरती है, उतने ही बड़े सवाल भी खड़े करती है. कुल 77 खिलाड़ियों पर 215.45 करोड़ रुपये खर्च हुए और हर टीम ने अपने-अपने खिताबी सपनों को नए सिरे से सजाने की कोशिश की... लेकिन इतिहास बताता है कि नीलामी की चमक अक्सर मैदान की सच्चाई से टकरा जाती है.
कैमरून ग्रीन का रिकॉर्ड, CSK का बड़ा जुआ इस मिनी ऑक्शन का सबसे बड़ा नाम रहे कैमरन ग्रीन, जिन्होंने 25.20 करोड़ रुपये में बिक कर रिकॉर्ड बना दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सिर्फ ग्रीन को ही नहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर 18 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी रणनीति दिखाई, जो कई लोगों की निगाहों में चौंकाने वाला कदम था. पूर्व CSK के इस तेज गेंदबाज पर इतना बड़ा निवेश KKR के लिए उच्च जोखिम वाला दांव माना जा रहा है.
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने सभी को हैरान करते हुए दो अनकैप्ड खिलाड़ियों- प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर 14.20-14.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. ये दोनों IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. धोनी की टीम का यह दांव साहसिक है, लेकिन साथ ही जोखिम से भरा भी. सवाल साफ है- क्या ये नए चेहरे करोड़ों के दबाव में खुद को साबित कर पाएंगे?
IPL 2025 मेगा ऑक्शन: जब रिकॉर्ड मिनटों में टूटे इस सवाल का जवाब हमें ज्यादा दूर ढूंढने की जरूरत नहीं क्योंकि IPL 2025 मेगा ऑक्शन इसकी ताजा मिसाल है. पिछले सीजन नीलामी में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड टूटे. श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.5 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद यह रिकॉर्ड भी टूट गया...जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई और उन्हें कप्तानी भी सौंपी. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में वापस अपने खेमे में शामिल कर सबको चौंका दिया.
IPL 2025: मैदान पर बदली कहानी, आंकड़ों ने खोली पोलहालांकि, मैदान पर तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई. IPL 2025 में बड़े नाम और भारी रकम के बीच प्रदर्शन का संतुलन गड़बड़ा गया. सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत की रही.
ऋषभ पंत – ₹27 करोड़ की कप्तानी, बढ़ता दबाव केएल राहुल के जाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को एक नए चेहरे और मजबूत नेतृत्व की सख्त जरूरत थी. फ्रेंचाइजी ने पूरा दम लगाते हुए ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया. पंजाब किंग्स समेत कई टीमों से कड़ी टक्कर के बाद LSG ने ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाकर पंत को खरीदा और उन्हें कप्तानी भी सौंपी.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












