
IND W vs SL W: मैदान में उतरते ही इतिहास रच देंगी स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 आज
AajTak
महिला T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत करते हुए भारत की नजर श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज़ में जीत पर होगी. इस दौरान स्मृति मंधाना 4,000 T20I रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन सकती हैं, जबकि दीप्ति शर्मा सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनने और 1,000 रन–150 विकेट का ऐतिहासिक डबल पूरा करने से बस कुछ कदम दूर हैं.
आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम मैदान पर वापसी करने जा रही है. रविवार यानी 21 दिसंबर से भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आगाज होगा. ये सीरीज टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भी अहम है. लेकिन इस सीरीज में स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा बड़े रिकॉर्ड्स की दहलीज़ पर खड़ी हैं. दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
स्मृति मंधाना इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. वह महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बनने की ओर बढ़ रही हैं.
यह भी पढ़ें: 'क्रिकेट से ज्यादा मैं किसी से प्यार नहीं करती...', शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान
मंधाना के सामने ऐतिहासिक उपलब्धि
इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स थीं. स्मृति मंधाना इस रिकॉर्ड से सिर्फ 18 रन दूर हैं. अब तक स्मृति मंधाना ने 153 मैचों में 3,982 रन बनाए हैं. इस दौरान मंधाना का औसत 29.93 का है और 123.97 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं.
महिला T20I में सर्वाधिक रन

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











