
वैभव सूर्यवंशी के शौर्य पर काले बादल! जल्दी शोहरत, IPL में बरसता पैसा बन सकते हैं जंजाल
AajTak
U-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की करारी हार ने यह साफ कर दिया कि प्रतिभा और रिकॉर्ड अपने आप बड़े मुकाबले नहीं जिताते. वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक क्षमता के बावजूद, जल्दबाजी, दबाव और IPL में मिली जल्दी शोहरत उनके करियर के लिए चुनौती बन सकती है.
दुबई में खेला गया एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारतीय क्रिकेट के लिए आईना लेकर आया...और उस आईने में दिखी तस्वीर आरामदेह कतई नहीं थी.
पाकिस्तान के खिलाफ 191 रनों की करारी हार ने बेरहमी से यह सच उजागर कर दिया कि प्रतिभा, रिकॉर्ड और गौरवशाली इतिहास बड़े मुकाबले नहीं जिताते, अगर तैयारी अधूरी और मानसिकता कच्ची हो.
यह पराजय किसी एक ओवर, एक कैच या एक गलत शॉट का नतीजा नहीं थी. यह रणनीति की विफलता, दबाव में टूटती बल्लेबाजी और बड़े मंच पर लिए गए गलत फैसलों का सामूहिक परिणाम थी.
... और इसी मलबे के बीच एक नाम ऐसा था, जिस पर उम्मीदों का सारा बोझ भी था, बहस की सारी आग भी और भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करने का दबाव भी....वह नाम है- वैभव सूर्यवंशी.
भारत अंडर-19 एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है. 1989 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने रिकॉर्ड 8 बार खिताब जीता है. इस दौरान टीम 2012 में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता भी रही. ऐसे गौरवशाली इतिहास के साथ फाइनल खेलना सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि दबाव भी लाता है. दुबई में भारतीय टीम उस दबाव से निपट नहीं सकी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिखाया जूता, मैदान पर हुई तीखी बहस, VIDEO

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












