
'मैं पूरी तरह टूट गया था', रोहित शर्मा का छलका दर्द, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, VIDEO
AajTak
2023 वर्ल्ड कप फाइनल की हार ने रोहित शर्मा को मानसिक रूप से तोड़ दिया था और उन्होंने संन्यास तक का विचार कर लिया था. हालांकि समय, आत्मचिंतन और खेल के प्रति प्यार ने उन्हें दोबारा खड़ा किया. उसी दर्द से उबरकर रोहित ने 2024 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाया और अपने करियर को एक यादगार मोड़ दिया.
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के दर्द को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है. रोहित ने बताया कि इस हार के बाद उन्होंने संन्यास लेने तक का विचार कर लिया था, क्योंकि वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह खाली महसूस कर रहे थे.
2023 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर भारत को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया. मेज़बान भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल तक एक भी मैच नहीं गंवाया. पूरे टूर्नामेंट में रोहित ने 11 मैचों में 597 रन बनाए, उनका औसत 54.27 और स्ट्राइक रेट करीब 126 रहा.
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी और रोहित शर्मा की यारी फिर सुर्खियों में... एक साथ उड़ाई पतंग, VIDEO
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात
फाइनल मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ, जिसने भारतीय टीम के खिलाफ अपनी रणनीति को बखूबी अंजाम दिया. भारत 50 ओवर में सिर्फ 240 रन ही बना सका. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड की 120 गेंदों में 137 रनों की पारी के दम पर लक्ष्य को छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.
एक कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा से इस हार के बाद की भावनाओं और खुद को संभालने के बारे में सवाल पूछा गया.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











