
Team India Squad: डेढ़ साल में इतनी बदल गई टीम इंडिया... 7 नए खिलाड़ियों को T20 वर्ल्ड कप का टिकट, ये स्टार्स स्क्वॉड का हिस्सा नहीं
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था. अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम वही परफॉर्मेंस रिपीट करना चाहेगी. टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में इस बार कुछ नए चेहरे शामिल हैं.
T20 World Cup 2026, Team India Squad: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 20 दिसंबर (शनिवार) को हुई. मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगकर भी मौजूद रहे. आगामी टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 20 मार्च तक खेला जाना है.
यह भी पढ़ें: 'वो अच्छे प्लेयर, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन जरूरी...', शुभमन को बाहर करने पर बोले अजीत अगरकर
देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तुलाना में आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम काफी बदली-बदली नजर आएगी. लगभग 18 महीने में ये बदलाव हो गया है. संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की सहमेजबानी में आयोजित 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में विजेता टीम का का हिस्सा रहे कुल 7 भारतीय खिलाड़ी आगामी विश्व कप का पार्ट नहीं होंगे.
क्या Ro-Ko की खलेगी कमी? दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में स्वाभाविक तौर पर वो आगामी वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, विकेटकीपर ऋषभ पंत, स्पिनर युजवेंद्र चहल और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसावल को अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.
कुल 8 खिलाड़ी ऐसे है, जो पिछली बार भी टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा थे. इनमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिनर कुलदीप यादव, खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, विकेटकीपर संजू सैमसन के अलावा हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर्स शामिल हैं.
वहीं 7 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आगामी वर्ल्ड कप का पार्ट होंगे. इनमें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, विकेटकीपर बैटर ईशान किशन, ओपनर अभिषेक शर्मा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा, फिनिशर रिंकू सिंह, मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं. ईशान तो लगभग 2 साल बााद भारतीय टीम में लौटे हैं, वहीं रिंकू की टी20 सेटअप में वापसी हुई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











