
एक फोन कॉल और वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए शुभमन गिल... रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
AajTak
शुभमन गिल को T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से बाहर किए जाने की जानकारी ऐलान से ठीक पहले दी गई, जिससे फैसला अचानक और चौंकाने वाला रहा. चोट और खराब T20I फॉर्म ने उनके मामले को कमजोर किया, जबकि टीम संतुलन को प्राथमिकता देते हुए संजू सैमसन को मौका मिला.
भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से शुभमन गिल का बाहर होना जहां भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला था, वहीं यह फैसला खुद गिल के लिए भी किसी झटके से कम नहीं रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल को अपने चयन न होने की जानकारी टीम के आधिकारिक ऐलान से कुछ ही मिनट पहले दी गई थी, जिससे पूरा मामला और भी अप्रत्याशित हो गया.
Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे BCCI ने अपने कार्यालय से T20 वर्ल्ड कप टीम और उससे पहले होने वाली न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया. उसी से कुछ देर पहले गिल को फोन कर इस फैसले से अवगत कराया गया. इतनी देर से आई सूचना के कारण गिल के पास न तो तैयारी का समय था और न ही स्थिति को समझने की कोई स्पष्टता.
यह भी पढ़ें: 'प्रोजेक्ट शुभमन गिल' फेल होने से गहराया कप्तानी का संकट... वर्ल्ड कप के बाद कौन लेगा सूर्या की जगह
यात्रा के दौरान मिली खबर
रिपोर्ट में बताया गया है कि गिल उस समय अहमदाबाद से चंडीगढ़ लौट रहे थे. वह पहले ही शहर छोड़ चुके थे, जब उन्हें टीम से बाहर किए जाने की सूचना मिली. यह स्पष्ट नहीं है कि किस अधिकारी ने उन्हें यह जानकारी दी, लेकिन इतना तय है कि गिल को यह खबर यात्रा के दौरान मिली और सार्वजनिक घोषणा से ठीक पहले उन्हें अपने भविष्य का पता चला.
वर्ल्ड कप और न्यूज़ीलैंड सीरीज़ की तैयारी में थे गिल

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












