
श्रावस्ती में सपा का सस्पेंस खत्म, उम्मीदवार को लेकर बन गए थे रामपुर-मुरादाबाद जैसे हालात
AajTak
समाजवादी पार्टी के लिए श्रावस्ती में रामपुर और मुरादाबाद जैसी स्थिति बन गई थी, जहां दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था और खुद को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बता रहे थे. हालांकि शाम होते-होते स्थिति स्पष्ट हो गई और राम शिरोमणि वर्मा को सपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है.
उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए रामपुर और मुरादाबाद जैसी स्थिति हो गई. हालांकि काफी उहापोह के बाद आखिरकार अधिकृत प्रत्याशी का पत चल गया है. नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला प्रशासन ने राम शिरोमणि वर्मा को सपा का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है.
समाजवादी पार्टी ने श्रावस्ती लोकसभा सीट पर पहले बीएसपी से निष्कासित सांसद राम शिरोमणि वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था. वह अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर चुके थे, लेकिन बीते रविवार को अचानक पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई. धीरू सिंह के समर्थकों ने पटाखे दाग कर जश्न भी मनाया. नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
मुरादाबाद में सपा से दो दिन में दो नामांकन, रामपुर में उम्मीदवार घोषित, लेकिन एक और दावेदार ने बढ़ाई टेंशन?
धीरू सिंह के नामांकन करने के तुरंत बाद राम शिरोमणि वर्मा भी सपा प्रत्याशी के रूप में दूसरा सेट नामांकन करने पहुंच गए और खुद को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया. साथ ही धीरू सिंह के प्रत्याशी निरस्तीकरण का एक पत्र भी दाखिल किया. 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई. इस बीच दोनों प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में लगे रहे.
मेरठ, मुरादाबाद, मिश्रिख और अब कन्नौज... देखिए लिस्ट अब तक कितनी सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है सपा
श्रावस्ती में राम शिरोमणि और धीरू सिंह ने भरा था पर्चा

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



