
शोएब मलिक से गले मिले इरफान पठान... भारत-PAK तनाव के बीच दिखी खेल भावना, VIDEO
AajTak
एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हैंडशेक करने से परहेज किया था. फिर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में यही नजारा देखने को मिला था. अब इरफान पठान और शोएब मलिक ने गले लगकर सुर्खियां बटोरी हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर जारी तनावपूर्ण माहौल के बीच खेल भावना की एक तस्वीर सऊदी अरब में देखने को मिली. वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में खेले गए F2 डबल विकेट मुकाबले के बाद पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए. यह मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गुरुवार को जेद्दा के किंग अब्दुल अजीज यूनिवर्सिटी में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराया. मैच के बाद जारी हाइलाइट वीडियो में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते, हाई-फाइव करते और मुस्कुराते नजर आए, इसी दौरान शोएब मलिक और इरफान पठान का मिलाप चर्चा का केंद्र बन गया. यह नजारा हालिया भारत-पाक क्रिकेट विवादों के बिल्कुल उलट था.
एशिया कप में जमकर हुआ था बखेड़ा यह दृश्य ऐसे समय सामने आया है, जब हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर तनाव खुलकर दिखा है. एसीसी मेन्स टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कैप्टन सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. यह तनाव ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-4 स्टेज और फाइनल तक देखा गया था.
एशिया कप फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी से लेने से परहेज किया था. इसी तरह महिला वर्ल्ड कप और हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस जैसे टूर्नामेंट्स में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हैंडशेक से परहेज किया.
तनाव उस समय और बढ़ गया जब भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दूसरे सीजन में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया. भारत ने ना सिर्फ ग्रुप स्टेज बल्कि सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान का सामना करने से मना कर दिया था.
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में 56 रन पर 4 विकेट गंवाए. शोएब मलिक ने आक्रामक अंदाज में 34 रन बनाए, जबकि इमरान नजीर ने 16 रनों का योगदान दिया. जवाब में भारतीय टीम 51 रन पर 4 विकेट ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई. पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में तीसरी लगातार जीत थी. इससे पहले पाकिस्तान ने यूएई और श्रीलंकन लॉयन्स को हराया था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








