
शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर के लिए कहा, 'गेट वेल सून'
AajTak
शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर सचिन के साथ अपनी एक एक्शन तस्वीर को अपलोड किया है. साथ ही शोएब ने सचिन के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए संदेश लिखा है.
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों में ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ शोएब अख्तर और ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर के बीच मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट फैन को रहता था. कभी एक-दूसरे के तगड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर सचिन के साथ अपनी एक एक्शन तस्वीर को अपलोड किया है. साथ ही शोएब ने सचिन के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए संदेश लिखा है. शोएब ने पोस्ट में लिखा है, 'मैदान पर मेरे पसंदीदा प्रतिद्वंद्वियों में से एक @sachintendulkar. जल्दी ठीक हो जाओ दोस्त.'More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












