
शेखों की दावत में चीता बना खास मेहमान, वीडियो देख लोगों ने कहा -ये शान है या सनक?
AajTak
एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शानदार दावत का नज़ारा देखने को मिलता है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें एक ऐसा मेहमान शामिल है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
सोशल मीडिया पर अजब-गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ नजारे ऐसे होते हैं जो हर किसी को चौंका देते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शानदार दावत का नजारा दिखता है, लेकिन इसमें शामिल एक मेहमान को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेखों की भव्य दावत चल रही थी .लंबे-लंबे गलीचे बिछे थे, बड़े-बड़े थालों में बिरयानी परोसी जा रही थी, और सभी मेहमान आराम से बैठे लुत्फ उठा रहे थे. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने इस दावत को सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया क्योंकि थोड़ी देर में एक चीता भी आ कर शामिल हो गया.
जब अचानक आ जाता है चीता...
दिलचस्प बात यह है कि चीता खाने की खुशबू सूंघते हुए धीरे-धीरे शेखों की महफिल में शामिल होता है. आमतौर पर इस खतरनाक शिकारी को देखकर लोग डरकर भाग खड़े होते, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था. वहां मौजूद लोगों को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ा. बल्कि वे इसे देखकर भी उतने ही शांत बने रहे, ऐसा लगा जैसे उनके लिए कोई आम बात हो.
देखें वीडियो..

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











