
शुभमन गिल के T20 वर्ल्ड कप पोस्ट पर बवाल, फोटो से गायब दिखे संजू सैमसन, फैन्स बोले-एडिट कैसे किया?
AajTak
टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जश्न की एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. शुभमन गिल द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम तस्वीर में संजू सैमसन नजर नहीं आए, जिसके बाद फैन्स ने दावा किया कि फोटो एडिट की गई है. जानें पूरा मामला...
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से परास्त किया. इस जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
इसी बीच एक फोटो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैन्स ने दावा किया कि तस्वीर को एडिट किया गया है और उसमें से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को हटा दिया गया है.यह भी पढ़ें: कपिल, धोनी, रोहित या सूर्या? जब-जब भारत बना वर्ल्ड चैम्पियन, कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन
गिल ने वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कुछ खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत नोटिस किया कि उस फ्रेम में संजू सैमसन दिखाई नहीं दे रहे हैं. इसके बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवाल उठाने शुरू कर दिए.
एक यूजर ने लिखा- Which app did you use to remove Sanju Samson? Very neatly done. यानी किस ऐप से संजू सैमसन को हटाया गया है. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि फर्स्ट क्लास क्रिकेटर ❌ फर्स्ट क्लास एडिटर.
कुछ फैन्स ने सीधे तौर पर गिल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संजू सैमसन भी इस टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट के दौरान उनका योगदान रहा है, इसलिए उन्हें तस्वीर से हटाना सही नहीं है. यह भी पढ़ें: T20 World Cup Final Stats: बुमराह का विध्वंस, सैमसन-अभिषेक का सुपर शो... टीम इंडिया ने T20 चैम्पियन बनकर फोड़े ये 10 बड़े रिकॉर्ड
कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने संजू सैमसन का नाम लेकर इमोजी के साथ कमेंट किया और कहा कि वर्ल्ड कप जीत जैसे ऐतिहासिक पल में सभी खिलाड़ियों को बराबर सम्मान मिलना चाहिए. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि तस्वीर सच में एडिट की गई है या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है और फैन्स लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन गिल की यह पोस्ट अब खास तौर पर चर्चा में है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









