
शिव-पार्वती के वेष में नुक्कड़ नाटक कर महंगाई पर कसा तंज, कलाकार पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज
AajTak
भगवान शंकर के वेष में नुक्कड़ नाटक करने वाले एक कलाकार को असम के नागांव में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी के बाद भाजपा की ओर से कलाकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
असम के नागांव में भगवान शिव का रोल प्ले करने वाले एक एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक्टर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी एक्टर किसी सामाजिक मुद्दे पर भगवान शिव के वेष में बीच सड़क पर नुक्कड़ नाटक कर रहा था. इसी दौरान भगवान को गलत तरीके से से पेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, भगवान शिव का रोल प्ले करने वाले आरोपी को पुलिस जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी. सदर थाना प्रभारी मनोज राजवंशी ने बताया कि भगवान शंकर का रोल प्ले करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के अन्य दो आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है. जांच पड़ताल चल रही है.
भाजपा ने दर्ज कराई एफआईआर
बताया जा रहा है कि भगवान शिव बना युवक पार्वती बनी एक अन्य महिला कलाकार के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए नाटक के जरिए ईंधन की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी का विरोध कर रहा था. इस दौरान दोनों ने इस समस्या को लेकर नाटकीय रूप में लड़ाई भी की. इसी दौरान किसी ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी.
उधर, भाजपा के कार्यकर्ता राजा पारीक ने कहा कि दोनों कलाकार ने भगवान शिव और देवी पार्वती का वेष बनाया था और किसी मुद्दे को लेकर नाटक कर रहे थे. भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि यदि आप विरोध करना चाहते हैं तो आराम से कीजिए, सड़क पर बैठिए. हम देवताओं के वेष में तैयार होने के उनके इस दुस्साहस का समर्थन नहीं करते हैं, इसलिए भाजपा की ओर से कलाकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







