
शिवसेना, NCP, RLD... मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में सबको जगह देने की तैयारी, 9 जून की शाम को शपथ
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा आज सुबह एनडीए की मीटिंग हुई. सभी साथियों ने मुझे फिर से इस दायित्व के लिए पसंद किया है और सभी साथियों ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी. राष्ट्रपतिजी ने मुझे बुलाकर प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्ति दी है और शपथ ग्रहण के लिए 9 जून तारीख के बारे में सूचित किया है.
लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को मिले बहुमत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां चल रही हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ-साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA ब्लॉक भी लगातार दिल्ली में बैठकें कर रहा है. वहीं, नरेंद्र मोदी ने NDA की सरकार बनाने का दावा पेश किया है. बताया जा रहा है कि मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
दरअसल, मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में सबको जगह देने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर सहयोगियों के साथ बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह बातचीत कर रहे हैं. नड्डा के घर पर एनसीपी नेता अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात हुई है. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे.
साथ ही चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एचडी कुमारस्वामी, चिराग पासवान, अनुप्रिया पटेल, जीतन राम मांझी से जेपी नड्डा के घर मुलाकात हुई है. सभी सहयोगी दलों को मंत्रिपरिषद में शामिल होने की पेशकश की गई है. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना और एनसीपी को एक-एक मंत्री पद देने की बात सामने आ रही है. वहीं, जयंत चौधरी (आरएलडी) को भी एक मंत्री पद देने की बात सामने आ रही है.
ये भी पढ़ें- किंगमेकर नीतीश कुमार का नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुकना 4 इशारे करता है
9 जून की शाम शपथ लेगी मोदी सरकार और अन्य मंत्री
9 जून रविवार की शाम 7.15 बजे पीएम मोदी का तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस दौरान बीजेपी और सहयोगी दलों के मंत्री भी शपथ लेगी. सूत्रों के अनुसार एनडीए घटक दलों को मंत्रालयों की संख्या (कितने कैबिनेट, राज्य मंत्री) के बारे में बताया जा रहा है. विभागों के बारे में शपथ ग्रहण के बाद बताया जाएगा.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








