
शिवपाल-राजभर से अखिलेश ने किया किनारा, राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर एक्शन कब?
AajTak
उत्तर प्रदेश की सियासत में अखिलेश यादव के लिए सियासी चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रहे है. ओपी राजभर और शिवपाल यादव से किनारा करने के बाद अब अखिलेश यादव पर राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायकों पर एकश्न लेने का दबाव बढ़ गया है. ऐसे में अखिलेश ने मंगलवार को बैठक बुलाई है, लेकिन क्या पार्टी लाइन से हटकर वोट करने वाले विधायकों पर सख्त कदम उठाएंगे?
राष्ट्रपति चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव न तो अपने सहयोगी दल को साधकर रख सके और न ही अपने विधायकों को क्रॉस वोटिंग करने से रोक पाए. ऐसे में अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव और सहयोगी ओम प्रकाश राजभर से किनारा कर लिया है और साफ तौर पर कहा कि उन्हें जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जा सकते हैं. राजभर-शिवपाल के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अखिलेश अपने उन विधायकों के खिलाफ एक्शन कब लेंगे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी लाइन से खिलाफ जाकर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन दिया था और उनके पक्ष में वोटिंग के लिए पार्टी ने व्हिप भी जारी कर रखा था. इसके बावजूद सपा के करीब आधा दर्जन विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया था. ऐसे में ओम प्रकाश राजभर और शिवपाल यादव से किनारा करने के बाद सपा पर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ एक्शन का दबाव बढ़ गया है.
अखिलेश ने बुलाई पार्टी की बैठक
अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपनी पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें सपा के सभी विधायकों के साथ-साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. इस बैठक में अखिलेश एक तरफ पार्टी को एकजुट करने के लिए रणनीति बनाई जा सकती है. इसके अलावा आगे के कार्यक्रम तय करने के मुद्दो पर भी बात होगी. साथ ही बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा भी होगी.
हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक कौन हैं, लेकिन पार्टी को कुछ नाम पता चले हैं, जिन पर शक है कि शायद इन्हीं विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है. ऐसे में सपा क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को चिन्हित कर उन पर उसी तरह की कार्रवाई करने का दबाव है, जैसे शिवपाल यादव के लिए अखिलेश यादव ने कदम उठाए हैं.
सपा के 6 विधायक क्रॉस वोटिंग किए थे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










