
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
ABP News
Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के करवी इलाके के एक वायरल वीडियो में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अपने स्कूल के छोटी-छोटी छात्राओं से खुद की मसाज करवा रही हैं.
Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के करवी इलाके से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानाध्यापिका छोटी-छोटी छात्राओं से खुद की मसाज करवा रही हैं.
बताया जा रहा है कि यह घटना करवी के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की फर्श पर चटाई बिछी हुई है और कुछ छात्राएं प्रधानाध्यापिका की मसाज कर रही हैं. इस दौरान प्रधानाध्यापिका आराम से लेटी हुई नजर आ रही हैं.
स्कूल की बच्चियों शिक्षिका ने करवाया मसाजइस मोहतरमा पर कारवाई तो बनती है pic.twitter.com/NsDuwwLiOA
स्कूल में छात्राओं से करवाई जा रही थी मसाज













