
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' पर आया लोगों का रिएक्शन, फरीदा जलाल की हुई तारीफ, कुछ को फिल्म लगी बोरिंग
ABP News
O Romeo: फिल्म 'ओ रोमियो' पर्दे पर धूम मचाती नजर आ रही है , दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है हालांकि कुछ दर्शकों ने इसे बोरिंग बताया है, वहीं कुछ ने फिल्म की जमकर तारीफ की है.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म कल यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. आज फिल्म का दूसरा दिन है और इसको लेकर दर्शकों में काफी क्रेज और एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. कई दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है.
दर्शकों ने फिल्म को बताया बोरिंगहाल ही में एबीपी न्यूज संग बातचीत में दर्शकों ने अपने रिएक्शंस दिए हैं. दर्शक राजेश ने एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, 'मैंने इससे पहले कबीर सिंह देखी थी उसमें काफी अच्छा एक्शन था लेकिन, ये फिल्म थोड़ी बोरिंग है. उन्होंने आगे बताया एक्शन काफी अच्छा है इसमें.'
फरीदा जलाल की जमकर हुई तारीफ दर्शक हेमा ने फरीदा जलाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा हम 90S किड्स ने 'कुछ कुछ होता है' और काफी पुरानी फिल्मों में फरीदा जलाल का अलग ही अंदाज देखा है. लेकिन इसमें उनका नेगेटिव रोल है और वो काफी एग्रेसिव नजर आई हैं इस एज में उनका ये किरदार काफी अच्छा लगा. वहीं उन्होंने नाना पाटेकर की एक्टिंग की भी तारीफ की. हालांकि की उनका मानना है कि शाहिद कपूर अपनी फिल्म कबीर सिंह जितना खास कमाल नहीं दिखा पाए इस फिल्म में.













