
शालीन भनोट के प्यार में Sumbul?, होने लगी चर्चा तो एक्ट्रेस के पापा ने दी सफाई, बोले- वो उसको पिता मानती है
AajTak
सुंबुल के पिता ने शालीन संग अपनी बेटी के रिश्ते पर रिएक्ट किया है. सुंबुल के पिता का कहना है कि सुंबल शालीन के लिए बिल्कुल भी ऑबसेस्ड नहीं है, बल्कि वो शालीन को लेकर काफी केयरिंग हैं. इसके अलावा भी सुंबुल के पिता ने दोनों के रिश्ते पर कई बातें कही हैं.
Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच क्या रिश्ता है? ये सवाल अब पूरा देश पूछ रहा है. सुंबुल और शालीन ने हमेशा एक दूसरे को दोस्त बताया, लेकिन शालीन के लिए सुंबुल की पोजेसिवनेस और ऑवर-द-टॉप सीरियसनेस उनकी फीलिंग्स को जगजाहिर कर रही हैं. सलमान खान ने वीकेंड का वार में कहा कि सुंबुल शालीन से ऑबसेस्ड हैं. सलमान से फटकार पड़ने के बाद अब सुंबुल के पिता ने शालीन संग अपनी बेटी के रिश्ते पर रिएक्ट किया है.
क्या बोले सुंबुल के पिता?
सुंबुल के पिता का कहना है कि उनकी बेटी शालीन भनोट की बहुत ज्यादा केयर करती है, लेकिन वो शालीन से ऑबसेस्ड नहीं है. ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुंबुल के पिता ने शालीन संग एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब दिए. सुंबुल के पिता ने कहा- सुंबल शालीन के लिए बिल्कुल भी ऑबसेस्ड नहीं है, बल्कि वो शालीन को लेकर काफी केयरिंग है. लड़ाई के दौरान सौंदर्या भी एम सी स्टैन को पकड़कर रोक रही थी, वो किसी ने नोटिस नहीं किया, लेकिन सुंबुल लाइमलाइट में आ गई.
सुंबुल के पिता ने आगे कहा- सब एक दूसरे को किस कर रहे हैं, हग कर रहे हैं, सभी लोग दोस्त हैं, लेकिन अगर सुंबुल करे तो उसको बोला जाता है. ये सब पहले दिन से ही हो रहा है. सब जानते हैं कि वो जितना उसको टारगेट करेंगे, उन्हें उतना ही हाइप मिलेगा. सुंबुल सॉफ्ट टारगेट बन चुकी है. सुंबुल के पिता ने ये भी दावा किया कि सुंबुल शालीन को एक फादर फिगर के तौर पर देखती हैं, क्योंकि दोनों के बीच में कई सारी चीजें एक जैसी ही हैं. दोनों बर्थडे भी शेयर करते हैं.
पहले शालीन को सुंबुल का बताया था भाई
इससे पहले जब सुंबुल के पिता शो में अपनी बेटी को सही रास्ता दिखाने आए थे, तब उन्होंने शालीन को सुंबुल के भाई जैसा ही बताया था. सुंबुल के पिता ने कहा था कि शालीन सुंबुल के भाई की तरह है और टीना एक बड़ी बहन जैसी है. हालांकि, अब सुंबुल के पिता ने अपना स्टैंड चेंज करते हुए शालीन को सुंबुल का फादर फिगर बता दिया है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











