
'शादी होने वाली है, पुराने दोनों Boyfriend को कैसे भुलाऊं...' लड़की ने शेयर की अजीब समस्या
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट कर लड़की ने लिखा कि वो अपने मंगेतर से डेटिंग एप पर मिली थी. लेकिन उसकी पुराने दो पार्टनर के साथ तुलना करती है. वो उन्हें भूल नहीं पा रही.
शादी जैसे बड़े फैसले लेने से पहले पुराने रिश्ते भूल जाने की सलाह अक्सर दी जाती है. ऐसा जरूरी भी है, ताकि आने वाले रिश्ते में कोई दिक्कत न हो. मगर एक लड़की के साथ गजब समस्या हो गई. उसने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उसकी शादी होने वाली है, लेकिन वो अपने पुराने दो बॉयफ्रेंड्स को भूल नहीं पा रही. उसने कहा कि वो जिससे शादी कर रही है, उसे पसंद करती है. वो एक अच्छा इंसान है. लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड्स को नहीं भुला पा रही. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट कर लड़की ने लिखा कि वो अपने मंगेतर से डेटिंग एप पर मिली थी. लेकिन उसकी पुराने दो पार्टनर के साथ तुलना करती है.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं उसकी तुलना अपने पिछले रिलेशनशिप्स से किए बिना नहीं रह सकती. वो मेरे पिछले बॉयफ्रेंड्स के जैसा नहीं है. और उसे मेरे पहले बॉयफ्रेंड जैसी चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है. वो मेरे लिए अच्छा है और हम खुश हैं. लेकिन मुझे उन चीजों की याद आती है जो मेरे पास पहले थीं. खैर, हमने एक साल तक डेटिंग की और मुझे लगा कि ये चीजें मायने नहीं रखतीं. हमने बहस की, हमने इस पर काम भी किया. वो मेरे लिए अच्छा है, थोड़ा सा पागल . मुझे उसका परिवार पसंद है, उसे मेरा परिवार पसंद है. हमारे सपने काफी हद तक समान हैं. हमने शादी करने का फैसला किया और उसने प्रपोज किया था.' उसने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे डर लग रहा है. हमारे बीच वो इंटेलेक्चुअल बातचीत नहीं होती जो मैं अपने पहले बॉयफ्रेंड के साथ किया करती थी. तब दूसरे बॉयफ्रेंड जितना फन नहीं था. लेकिन क्या मैं खुद को नुकसान पहुंचा रही हूं? क्या मैं लगातार खुद को धोखा दे रही हूं कि वो एक पर्फेक्ट लड़का है, जिसके पास वो सब कुछ होगा जो मैं चाहती हूं? या फिर वो पर्फेक्ट नहीं है?' उसने लिखा कि बाकी दो से इसलिए ब्रेकअप किया क्योंकि वो 100 फीसदी पर्फेक्ट नहीं थे. लोग रेडिट पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने महिला को सलाह दी कि शादी करने से पहले एक बार फिर सोच लो.
एक यूजर ने लिखा, 'तुम घबरा रही हो क्योंकि तुम्हारा शरीर तुम्हें चेतावनी दे रहा है. मुझे ऐसा लगता है कि तुमने जल्दी शादी करने का विचार किया है. ऐसा लगता है जैसे तुम्हें इंडिपेंडेंट होने के लिए समय चाहिए. इससे प्यार का दरवाजा बंद नहीं होगा बल्कि और ज्यादा खुलेगा.' एक अन्य यूजर ने सलाह दी, 'पर्याप्त समय लो. शादी हमेशा के लिए होती है. ये कोई मैराथन प्रतियोगिता नहीं है. जब तुम्हारे पास समय होगा तो तुम शादी कर लोगी. ये हमेशा के लिए ही रहेगी. जल्दबाजी मत करो.'
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









