
शादी से पहले काउंसिंलिंग...पति-पत्नी के रिश्तों को और बेहतर बनाने के लिए सरकार करेगी कुछ ऐसा
AajTak
ओडिशा सरकार ने मंगलवार को राज्य में प्री मेरिटल काउंसिलिंग सेंटर खोलने का फैसला किया है. राज्य में तलाक के दर को कम करने और पति पत्नी के रिश्तों को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है.
युवा जोड़ों के बीच तलाक की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने मंगलवार को राज्य में प्री मेरिटल काउंसिलिंग सेंटर खोलने का फैसला किया है. इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहातकर के सुझाव के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ये फैसला लिया है.
उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने कहा, राज्य 2025 को 'तलाक रोकथाम वर्ष' के रूप में मनाएगा. रहातकर ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर थीं और उन्होंने यहां ओडिशा राज्य महिला आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने राज्य सचिवालय में सीएम से मुलाकात की. एनसीडब्ल्यू चेयरपर्सन के सुझावों को स्वीकार करते हुए माझी ने कहा कि यदि काउंसिलिंग सेंटर के जरिए शादी से पहले सांसारिक जीवन के बारे में उचित सलाह दी जाए तो तलाक की दर कम हो जाएगी.
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने यह भी सुझाव दिया कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए विशेष ग्राम बैठकें (ग्राम सभा) आयोजित करें, बाल विवाह और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए उपाय करें और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करें.
रहातकर ने कहा कि एनसीडब्ल्यू राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक न्याय को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा, जो महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग की प्रभारी भी हैं, ने कहा कि राज्य 2025 को "तलाक रोकथाम वर्ष" के रूप में मनाएगा. परिदा ने कहा, "हमें उम्मीद है कि काउंसिलिंग सेंटर के माध्यम से ऐसे कई तलाक के मुद्दों को हल किया जा सकता है.' डीसीएम ने यह भी कहा कि ओडिशा में महिलाओं की स्थिति तेजी से बदल रही है और राज्य सरकार उन्हें वित्तीय सहायता योजना सुभद्रा योजना के साथ सशक्त बना रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










