
BMC चुनाव से पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका! अभिषेक घोसालकर की पत्नी तेजस्वी BJP में शामिल
AajTak
दिवंगत अभिषेक घोसालकर की पत्नी, पूर्व नगरसेविका तेजस्वी घोसालकर ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. बीएमसी चुनावों से पहले उत्तर मुंबई के राजनीतिक परिदृश्य में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है.
आगामी बीएमसी चुनावों से पहले उत्तर मुंबई की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. पूर्व बीएमसी पार्षद और शिवसेना (UBT) की नेता रहीं तेजस्वी घोसालकर ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया.
तेजस्वी, दिवंगत पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की पत्नी हैं, जिनकी पिछले साल फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तेजस्वी घोसालकर ने सुबह 10 बजे बीजेपी के मुंबई कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की.
इससे पहले वे शिवसेना (UBT) में सक्रिय थीं, हालांकि उनके शिंदे गुट में जाने की अटकलें भी चल रही थीं. घोसालकर परिवार उत्तर मुंबई की राजनीति में खासा प्रभाव रखता है.
ठाकरे परिवार के लिए झटका
तेजस्वी के ससुर विनोद घोसालकर, शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रह चुके हैं, जिनके ठाकरे परिवार से बालासाहेब ठाकरे के दौर से संबंध रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अब फडणवीस-शिंदे में ऑल इज वेल... निगम चुनावों में BJP-शिवसेना की दोस्ती मजबूरी भी, जरूरी भी

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











