
नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष
AajTak
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय स्तर पर नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद अब बिहार की कमान भी बदल दी है. पूर्व मंत्री और दरभंगा नगर से विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए दरभंगा शहरी से विधायक संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. वे संजय जायसवाल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे.
पार्टी का प्रमुख वैश्य चेहरा माने जाने वाले संजय सरावगी फरवरी 2005 से लगातार विधायक हैं और दरभंगा शहरी सीट से उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. वे पिछली एनडीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव भी है.
पार्टी के भीतर संजय सरावगी को वैश्य समाज के प्रभावशाली चेहरे के तौर पर देखा जाता है. ऐसे में उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना सामाजिक संतुलन चुनावी गणित के लिहाज़ से भी अहम माना जा रहा है.
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इस बदलाव से बिहार भाजपा के भीतर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की उम्मीद है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










