
छत्तीसगढ़: दुर्ग में 10वीं की छात्रा ने घर में की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा दुर्ग पब्लिक स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रही थी. परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया.
यह पूरा मामला दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है. मृत छात्रा की पहचान दिशा माथनकर के रूप में हुई है. दिशा सिकोला बस्ती के आगे जयंती नगर में स्थित एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी. वह दुर्ग पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.
15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाई
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय दिशा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया. आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इस मामले को लेकर सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर में 15 वर्षीय स्कूली छात्रा द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया है. अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











