
शादी में सास के कपड़े पर गिर गई सब्जी तो दुल्हन ने वेट्रेस को दिया इनाम
AajTak
समारोह में सबको खाना सर्व करने वाली वेट्रेस से एक गलती हो गई. उसके हाथ से फिसलकर सब्जी गलती से सास के गाउन पर गिर गई. वेट्रेस को अंदाजा नहीं रहा होगा कि उसकी ये गलती उसे इनाम दिला देगी.
सास और बहू के किस्से दुनियाभर में मशहूर हैं. इनकी जुगलबंदियां कई गुल खिलाती हैं. कभी-कभी ये एक-दूसरे के खिलाफ भी नजर आती हैं. ब्रिटेन से एक ऐसा ही दिलचस्प मामला सामने आया है. प्रतीकात्मक फोटो: Getty Images दरअसल, घटना ब्रिटेन की एक शादी की है. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह में सबको खाना सर्व करने वाली वेट्रेस से एक गलती हो गई. उसके हाथ से फिसलकर सब्जी गलती से सास के गाउन पर गिर गई. वेट्रेस को अंदाजा नहीं रहा होगा कि उसकी ये गलती उसे इनाम दिला देगी. प्रतीकात्मक फोटो: Getty Images जिस महिला के ऊपर वेट्रेस ने सब्जी गिराई थी, उसी के बेटे की शादी हो रही थी. महिला बेटे की शादी में सफेद गाउन पहन कर पहुंची थी. जैसे ही यह घटना हुई इसके बाद ही महिला की बहू ने खुश होकर वेट्रेस को टिप में 100 डॉलर यानी करीब सात हजार रुपये दे दिए. प्रतीकात्मक फोटो: Getty ImagesMore Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












