
शादी के मंडप में लैपटॉप पर काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने दिया ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल
AajTak
एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा शादी के मंडप से काम कर रहा है.
कोरोना महामारी ने लोगों के जीवन को पूरी तरह बदल दिया है. कार्यालय बंद हुए और वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू हो गया. घर पर काम के साथ जरूरी काम भी लोग निपटा रहे हैं. ऐसे में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा शादी के मंडप से काम कर रहा है. इस वीडियो में दूल्हा शादी के रस्मों के दौरान लैपटॉप और मोबाइल लिए मंडप से कार्यालय का काम करता दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी लगी हुई है, तो वहीं लोगों को यह वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है. मंडप में बैठे पंडित जी मंत्र पढ़ते दिखाई दे रहे हैं और दूल्हा लैपटॉप पर काम करते हुए नजर आ रहा है. दूल्हा काम में इस तरह व्यस्त है, कि उसके आसपास क्या हो रहा, उसे पता ही नहीं चल रहा है. इसके बाद जब दूल्हे का काम खत्म हुआ, तो उसने शादी की रस्मों की ओर ध्यान दिया.
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










