
शादी के मंडप में गैंगवार, बस स्टैंड पर मर्डर... पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेखौफ गैंगस्टर राज की कहानी
AajTak
पंजाब में शादियों से लेकर बस स्टैंड तक हो रही फायरिंग ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गैंगस्टर, हथियार, पुलिस एनकाउंटर और राजनीतिक आरोपों के चलते ये मामला बेहद उलझता जा रहा है. पढ़ें, सूबे में बढ़ते अपराध की पूरी कहानी.
Gangster Violence in Punjab: पंजाब इस समय गंभीर कानून-व्यवस्था संकट से गुजर रहा है. बीते कुछ महीनों में लगातार गोलीबारी, गैंगवार, पुलिस एनकाउंटर और हथियार बरामदगी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब शादियों जैसे खुशी के मौके भी अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे हैं. भीड़, संगीत, शराब और हाई-प्रोफाइल मेहमान गैंगस्टरों को बेखौफ बना रहे हैं.
अमृतसर की शादी में सरपंच की हत्या 4 जनवरी 2026 को अमृतसर के मैरीगोल्ड वेडिंग हॉल में चल रही शादी उस वक्त मातम में बदल गई, जब दो हथियारबंद युवक भीतर दाखिल हुए. उन्होंने AAP के सरपंच जरमल सिंह (उम्र 50 से अधिक), निवासी वाल्टोहा को सिर में गोली मार दी. मेहमान कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सरपंच की मौके पर मौत हो गई. आरोपी मौके से फरार हो गए.
13 सेकंड में वारदात यह पूरी हत्या सिर्फ 13 सेकंड में अंजाम दी गई. CCTV फुटेज में साफ दिखा कि हमलावर बेहद शांत थे और उन्होंने चेहरे तक नहीं ढंके थे. गोली मारने के बाद दोनों आरोपी आराम से वहां से निकल गए. शादी में मौजूद सैकड़ों मेहमान दहशत में आ गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.
गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने सोशल मीडिया पर ली. पुलिस जांच में सामने आया कि पूरी रेकी और साजिश तरनतारन से संचालित की गई थी. बाद में इस मामले का मास्टरमाइंड पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, जिससे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ.
लुधियाना की शादी में गैंगवार 30 नवंबर की रात लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बाथ कैसल पैलेस में शादी रिसेप्शन चल रहा था. ठेकेदार वरिंदर कपूर के पारिवारिक कार्यक्रम में दो गैंगस्टर गुट शुभम मोट्टा और अंकुर आमने-सामने आ गए. मामूली बहस ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया.
30 राउंड फायरिंग, दो निर्दोषों की मौत कुछ ही सेकंड में 20 से 30 राउंड गोलियां चलीं. अफरा-तफरी में दो निर्दोष मेहमान वासु चोपड़ा और नीरू छाबड़ा की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ. उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. समारोह में जेके दावर जैसे राजनीतिक लोग भी मौजूद थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






