
शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर का 7 साल तक चला था नरगिस संग अफेयर, बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी शादी से किया इंकार
ABP News
Raj Kapoor and Nargis: बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर ने 1946 में कृष्णा मल्होत्रा के संग अरेंज मैरिज की थी. लेकिन, इनकी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल तब मच गई थी जब नरगिस की एंट्री हुई थी.
राज कपूर बेशक अब दुनिया में नहीं हैं. लेकिन, उनकी एक्टिंग और पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से आज भी याद किए जाते हैं. एक्टर जब 22 साल के थे तभी उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने उनकी शादी कृष्णा मल्होत्रा से करवा दी थी. दोनों की शादीशुदा लाइफ ठीक चल रही थी, तभी राज कपूर की जिंदगी में नरगिस की एंट्री हुई. मालूम हो राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने खुद अपनी बुक में पिता के अफेयर का जिक्र किया था.
ऋषि कपूर ने किया खुलासाऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में राज कपूर के अफेयर के बारे में जिक्र करते हुए लिखा था, 'वो भी प्यार में थे उस समय, बदकिस्मती से, मेरी मां के अलावा किसी और से. उनकी गर्लफ्रेंड उस समय की उनकी कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लीड एक्ट्रेस थीं, जिनमें आग (1948), बरसात (1949) और आवारा (1951) शामिल है.'
पहली नजर का प्यारबता दें नरगिस से राजकपूर को पहली नजर में ही प्यार हो गया था. दोनों की पहली मुलाकात अंदाज के सेट पर हुई थी. नरगिस जब राज कपूर से मिली थीं तब वो सुपरस्टार थीं और बेहद खूबसूरत थीं. ऐसे में राजकपूर उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए. सिर्फ राज कपूर ही नहीं बल्कि नरगिस को भी उनसे प्यार हो गया. नरगिस और राज कपूर में बेइंतहा मोहब्बत होने के बाद भी ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया. क्योंकि, राज कपूर को बेशक नरगिस से प्यार था, लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे.
शादी का भी दिलाया था दिलासाइस सबके बाद भी उन्होंने कई बार नरगिस को शादी करने का दिलासा दिया था. नरगिस के संग राज कपूर करीब 16 सालों तक प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तरह से साथ रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार राज कपूर संग नरगिस शादी करना चाहती थी. ये जानते हुए भी कि वो पहले से शादीशुदा है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












