
शरद पवार संग होने वाली थी सुनेत्रा की मीटिंग, लेकिन पहले ही 'ताजपोशी' पर मोहर... क्या नाराज हैं पवार फैमिली के मुखिया?
AajTak
महाराष्ट्र में एनसीपी अजित पवार गुट की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार आज शाम उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. इससे पहले दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसका फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर पार्टी के भीतर सहमति बन चुकी है और इसी क्रम में उनके राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफे की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.
महाराष्ट्र में एनसीपी अजित पवार गुट की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार आज शाम उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुनील तटकरे ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एनसीपी अजित पवार गुट की विधायक दल की बैठक आज दोपहर 2 बजे बुलाई गई है.
सीएम फडणवीस को सौंपा जाएगा बैठक का फैसला
इस बैठक में विधायक दल के नेता को लेकर फैसला लिया जाएगा. बैठक में जो भी निर्णय होगा, उसे औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, सुनील तटकरे पार्टी कार्यालय पहुंचने वाले हैं.
सूत्रों के अनुसार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे सबसे पहले देवगिरी बंगले जाकर सुनेत्रा पवार से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में उनके राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफे की औपचारिक प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: सुनेत्रा बनेंगी डिप्टी CM! शरद पवार बोले- मुझे पता नहीं... दोनों NCP के विलय पर दिया बड़ा बयान
क्या एनसीपी के फैसले से शरद पवार नाराज?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










