
'जो विधर्मियों ने नहीं किया, वो पुलिस ने किया', ब्रह्मचारियों की चोटी खींचने पर भड़के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती
AajTak
खेडा में त्रिवेणी स्नान विवाद को लेकर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने प्रशासन और पुलिस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारियों की चोटी खींचना और शिखा-सूत्र का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो काम विधर्मियों ने भी नहीं किया, वह पुलिस ने किया.
खेडा में मौजूद जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने त्रिवेणी स्नान को लेकर हुए विवाद को लेकर प्रशासन और पुलिस पर कड़ा हमला बोला है. शंकराचार्य ने कहा कि ब्रह्मचारियों की चोटी खींचना और शिखा व सूत्र का अपमान करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो काम विधर्मियों ने भी नहीं किया, वह काम पुलिस ने कर दिया.
'राजा का पहला कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना'
शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि राजा और शासन का पहला कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना होता है. यही राजधर्म है. लेकिन यहां पुलिस ने धर्म को तोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता.
स्वामी सदानंद सरस्वती ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि त्रिवेणी स्नान सम्मान के साथ कराया जाए. उन्होंने कहा कि शिखा और यज्ञोपवीत का अपमान सीधे सनातन धर्म का अपमान है.
'शंकराचार्य को ससम्मान त्रिवेणी स्नान कराया जाए'
शंकराचार्य ने आदि शंकराचार्य का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए ही उनका अवतार हुआ था और आज भी उसी परंपरा की रक्षा करना आवश्यक है. उन्होंने मांग की कि प्रशासन तुरंत इस घटना के लिए क्षमा मांगे और शंकराचार्य को ससम्मान त्रिवेणी स्नान कराया जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










