
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में नया खुलासा, यहूदी CEO से जुड़े कॉफी चेन को निशाना बनाना चाहता था आतंकी मॉड्यूल
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक आतंकी मॉड्यूल ने राजधानी और अन्य बड़े शहरों में एक वैश्विक कॉफी चेन के आउटलेट्स पर हमला करने की योजना बनाई थी. आरोपियों का मानना था कि यह ब्रांड यहूदी प्रभाव का प्रतीक है और हमला गाजा युद्ध से जुड़ा संदेश देने के लिए किया जाना था.
दिल्ली में हुए धमाके की जांच के दौरान एक नया और गंभीर पहलू सामने आया है. केंद्रीय जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आतंकी मॉड्यूल ने राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े महानगरों में एक वैश्विक कॉफी चेन के आउटलेट्स को निशाना बनाने की योजना बनाई थी. जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों का मानना था कि यह ब्रांड यहूदी प्रभाव का प्रतीक है, क्योंकि इसके वैश्विक विस्तार के दौर में कंपनी का नेतृत्व एक यहूदी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के हाथों में था.
सूत्रों के अनुसार, यह संभावित हमला इजरायल के गाजा में सैन्य अभियानों के खिलाफ एक राजनीतिक संदेश देने के उद्देश्य से प्लान किया गया था. यह जानकारी आठ आरोपियों से लंबी पूछताछ के दौरान सामने आई है, जिनमें तीन मेडिकल प्रोफेशनल भी शामिल हैं. इनमें जम्मू-कश्मीर के मुजामिल अहमद गनई और आदिल अहमद राथर, और उत्तर प्रदेश के शाहीन सईद शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: अफगानिस्तान में छिपे इस 'आतंकी डॉक्टर' तक पहुंची NIA, इंटरपोल से मांगी मदद
पूछताछ में इन डॉक्टरों ने बताया कि आतंकी समूह के भीतर ही टारगेट को लेकर गहरा मतभेद था. कुछ सदस्य नागरिक ठिकानों पर हमला करने के खिलाफ थे और चाहते थे कि साजिश को केवल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों तक सीमित रखा जाए. हालांकि, जांच एजेंसियों के अनुसार, कार बम हमलावर उमर-उन-नबी, जो धमाके में मारा गया, घाटी के बाहर बड़े और हाई-प्रोफाइल ठिकानों को निशाना बनाने पर जोर दे रहा था ताकि हमले का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महसूस हो.
मेट्रो शहरों में कॉफी चेन के आउटलेट्स को बनाना चाहते थे निशाना
एजेंसियों का मानना है कि उमर-उन-नबी और उसके सहयोगी मेट्रो शहरों में कॉफी चेन के आउटलेट्स पर हमले को अपने कथित संदेश को वैश्विक बनाने का जरिया मानते थे. धमाके के सात दिन बाद एनआईए ने जासिर वानी को गिरफ्तार किया, जिसे उसकी तकनीकी विशेषज्ञता के चलते नेटवर्क में शामिल किया गया था. वानी पर ड्रोन को हथियार में बदलने और हमास-शैली के हमलों की योजना में शामिल होने का आरोप है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










