
बसों में तंबाकू के विज्ञापन पर बैन, हटाए जाएंगे पोस्टर... कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
कर्नाटक सरकार ने राज्य की सभी सरकारी बसों और बस स्टेशनों पर तंबाकू उत्पादों के विज्ञापनों पर बैन लगा दिया है. परिवहन और मुजराई मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.
कर्नाटक की बसों और बस स्टेशनों पर अब तंबाकू प्रोडक्ट्स के विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे. परिवहन और मुजराई मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बसों और बस स्टेशनों पर सभी तरह के तंबाकू विज्ञापन पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है.
रामलिंगा रेड्डी ने राज्य के चारों परिवहन निगमों को निर्देश दिया है. इसके तहत बसों और बस स्टेशनों पर तंबाकू उत्पादों को बढ़ावा देने वाले सभी विज्ञापन हटाए जाएंगे.
मंत्री ने फैसले में ये साफ किया है कि बैन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
जन स्वास्थ्य के हित में सरकार का फैसला
परिवहन और मुजराई मंत्री ने जन स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है. ये आदेश कर्नाटक भर में बसों और बस टर्मिनल्स पर लागू होता है, जिसमें केएसआरटीसी, बीएमटीसी, एनडब्ल्यूकेआरटीसी और केकेआरटीसी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का तंबाकू विज्ञापन, परिवार के लिए त्यागा पैसा, बोले- दाग...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










